पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।