हुज़ूर: भोपाल: अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के बौद्ध विहार में बाउंड्री वॉल को लेकर दो पक्षों में विवाद
Huzur, Bhopal | Aug 20, 2025 भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित बौद्ध बिहार में बाउंड्री वॉल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही अयोध्या नगर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया|