शाहजहांपुर: अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने देर रात पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की की चेकिंग
दरअसल अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी अपराध/अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए पैदल गश्त की गई। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की गई।