गोरखपुर: गर्मी मौसम के मद्देनजर रोडवेज विभाग ने ऐसी बसों का मरम्मत किया शुरू, RM ने दी जानकारी
गर्मी के मौसम के दस्तक के साथ रोडवेज विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। गोरखपुर से संचालित होने वाली AC बसों के मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। रोडवेज विभाग के रीजनल मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एसी बसों को ठीक-ठाक किया जा रहा है ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।