नानपारा: नानपारा पुलिस ने लापता बालिका को सकुशल बरामद किया, त्वरित कार्रवाई से परिजनों को मिली राहत
बहराइच जनपद के नानपारा कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बालिका 20 अप्रैल 2026 की शाम करीब पांच बजे अपने घर से लापता हो गई थी।ग्राम माघी निवासी इस बालिका के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लगभग तीन-चार घंटे तक कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने नानपारा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।