झांसी: जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक और दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा
Jhansi, Jhansi | Jul 1, 2025 संचारी रोगों एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु जनपद में चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में टी.बी के मरीजों पर आशाओं के माध्यम से विशेष ध्यान देने हेतु घर-घर जाकर चिन्हित करते हुये इलाज कराये को कहा।