गुना नगर: श्रीराम कॉलोनी में मजदूर की तेजाब पीने से मौत, सुसाइड नोट में 4 लोगों के नाम; पुलिस जांच जारी
गुना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में 40 वर्षीय मजदूर हरदीप लोधी की जहरीला पदार्थ पीने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह पारिवारिक विवाद और मानसिक दबाव से परेशान था। परिजनों ने सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है, जिसमें चार लोगों के नाम लिखे होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया