कैलारस: सेन श्रीवास समाज के तत्वावधान में माँ बहरारा देवी मंदिर में 11 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
कैलारस (मुरैना)। सेन श्रीवास समाज के तत्वावधान में माँ बहरारा देवी मंदिर स्थित सेन समाज धर्मशाला में सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समाज द्वारा कई दिनों से की जा रही तैयारियों का परिणाम इस सफल आयोजन के रूप में सामने आया, जिसने उपस्थित जनसमूह को आकर्षित किया