पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ रही मुश्किल, स्पाइसजेट के बाद अकासा की चार उड़ानें हुईं बंद
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों की कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में स्पाइसजेट ने अपनी सभी सेवाएं बंद कर दी थी और अब बुधवार से आकाश और ने अपनी चार उड़ानों का संचालन बंद कर दिया है। इसके अलावा और इंडिया एक्सप्रेस ने भी वाराणसी से मुंबई के बीच संचालित होने वाली अपनी दैनिक उड़ान को फिलहाल बंद करने की घोषणा की है।