खैरथल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान के तहत राजकीय विद्यालय में विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन
Kishangarhbas, Alwar | Nov 25, 2025
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर 12:00 बजे जिले के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अभियान से जोड़ा गया। विद्यालयों में स्वीकृत गतिविधि के तहत छात्र-छात्राओं को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।