मिहींपुरवा: चंदनपुर गांव में किसान पर तेंदुए ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल, ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की
कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से सटे गांवों में तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों के बीच बुधवार सुबह एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। मोतीपुर वन रेंज के ग्राम पंचायत चंदनपुर निवासी झनकू बुधवार सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे