प्रतापपुर: प्रतापपुर की बेटियों का जलवा: जैक इंटरमीडिएट साइंस और आर्ट्स में शानदार प्रदर्शन
प्रतापपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), रांची द्वारा बुधवार को जारी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में प्रतापपुर प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खासकर बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट आर्ट्स संकाय में शोभा कुमारी ने 88% (440 अंक) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम