बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर गोटिया में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर गोटिया में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले दबंगों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।