जगदलपुर: वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने निर्जला व्रत कर पति की लंबी उम्र की कामना की, वट वृक्ष पर बांधा अखंड सौभाग्य का धागा
जगदलपुर नगर में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ पूरी निष्ठा के साथ वट सावित्री व्रत रखा। अखंड सौभाग्य की कामना के साथ बरगद की पूजा की। सुबह से ही महिलाएं नए-नए परिधानों में तैयार होकर बांस की टोकनी और थाली और अन्य बर्तनों में मौसमी फल, पकवान प्रसाद के रूप में लेकर वट वृक्ष के पास गईं।