सबलगढ़: सबलगढ़ में जली होलिका, कल यानी बुधवार को मनेगी होली
सबलगढ़ क्षेत्र में होली का उत्साह चरम पर है। घरों से लेकर बाजारों तक फगुआ के गीत गूंज रहे हैं और होली मिलन समारोह में सभी वर्गों के लोग उल्लास के साथ शामिल हो रहे हैं मंगलवार को ग्रहण होने की वजह से सोमवार रात को ही लगभग 9 बजे रामपुर में इमली चौक पर पारंपरिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया।