गुमला: कुएं में गिरने से रिटायर्ड असम राइफल्स जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Gumla, Gumla | Apr 17, 2026 डूमरटोली गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय थियोडोर एक्का की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके में शोक का माहौल छोड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे मृतक अपने खेत में सब्जी की खेती के लिए पानी देने हेतु कुएं पर मोटर लगाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा।