पुष्पराजगढ़: नर्मदा नदी के पुष्कर डैम में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
गुरुवार दोपहर 3 बजे अमरकंटक नर्मदा नदी पुष्कर डैम में नहाने के लिए नदी में उतरे 45 वर्षीय सुरेश सिंह धुर्वे की डूबने से मौत हो गई। स्थानी लोगों ने उन्हें गहराई में कूदने से रोका भी लेकिन वह नहीं माने और काफी देर बाद जब वह नहीं निकला तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी।