बिसौली: स्वरूपपुर गांव के पास दावत में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Bisauli, Budaun | Apr 18, 2026 उघेती थाना क्षेत्र के स्वरूपपुर गांव के पास शनिवार को शाम 7:00 बजे करीब दो बाईकों की जोरदार हुई टक्कर जिसमें एक युवक की हुई मौत एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जानकारी के अनुसार मलकीत पुत्र रघुवीर निवासी रियोनाई थाना उघेती अपनी ननिहाल दावत खाने जा रहा था। जैसे ही वह स्वरूपपुर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।