चूरू: म्यूल अकाउंट मामले में युवक गिरफ्तार, साइबर ठगी के तहत 60 हजार रुपए खाते में आने का आरोप
Churu, Churu | May 11, 2026 चूरू जिले में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे “म्यूल हंटर” विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के बैंक खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़े 60 हजार रुपए ट्रांसफर होने की शिकायत सामने आई थी। कोतवाली थाना के एएसआई राजूसिंह ने सोमवार शाम 4 बजे करीब बताया कि एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर म्युल खातों की जांच की जा रही है।