राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता सप्ताह के शुभारम्भ पर शनिवार को नगर परिषद् एवं जिला परिषद द्वारा कोटा रोड कलेक्ट्रेट के सामने स्थित तलाई पर विशेष सफाई एवं स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन द्वारा किया गया।