शनिवार को अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इसके चलते नदी-नाले उफान पर आ गए। कुंदा और वेदा नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कई खेतों और रास्तों में पानी भर गया है। शनिवार को भगवानपुरा में 3 इंच और गोगावां में 2 इंच बारिश दर्ज की गई।