स्वार: रामपुर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, किसानों की चिंता बढ़ी
Suar, Rampur | Oct 7, 2026 रामपुर के पुरेनिया कला गांव में बुधवार को समय लगभग सात बजे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से खेतों में खड़ी पकी धान की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।ओलावृष्टि के कारण धान की फसल प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है, जिससे किसानों की मेहनत पर संकट मंडराने लगा है।