शाहबाद: बीलखेड़ा डांग में हुई बड़ी पशु चोरी, चोरों ने 6 परिवारों की 26 भैंस-पड़िया चुरा ली
Shahbad, Baran | May 7, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 10 बजे मिली देवरी क्षेत्र के बीलखेड़ा डांग गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी पशु चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गांव के पशु बाड़ों से 6 परिवारों की कुल 26 भैंस और पड़िया चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता लगने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवारों ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।