सहारनपुर: सट्टा कारोबार पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, थाना मंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद
सहारनपुर की थाना मंडी पुलिस ने सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आसिफ, सलमान और उस्मान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक गत्ता सट्टा पर्ची, तीन पर्चियां, एक पेंसिल और 4800 रुपये नकद बरामद किए गए।