बारा: घूरपुर में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने मजदूर दिवस पर निकाली रैली, श्रमिकों ने उठाईं कई मांगें
घूरपुर बाजार में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने आज शुक्रवार दोपहर मजदूर दिवस के मौके पर रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों ने हिस्सा लिया।रैली में नोएडा में गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई, मुकदमे वापस लेने और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए ₹18,000 न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग उठी।