छबड़ा: तूमड़ा में पुलिस व प्रशासन ने चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया, गेंहू की फसल पर चला पीला पंजा
Chhabra, Baran | Feb 22, 2025 छीपाबडोद उपखंड क्षेत्र के तूमडा में चरागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पुलिस व प्रशासन द्वारा सँयुक्त रूप से की गई। तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा उच्चतम अधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। तूमडा में सरकारी चरागाह भूमि पर बोई गई फसल को नष्ट की और जेसीबी की मदद से सीमा ज्ञान पर खाई खुदवाई गई।