छबड़ा: वन विभाग की टीम ने छबड़ा क्षेत्र की पार्वती नदी में अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Chhabra, Baran | Feb 22, 2025 वन विभाग की टीम के द्वारा छबड़ा क्षेत्र में पार्वती नदी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही की गई। गूगोर पार्वती नदी के वनखंड क्षेत्र में हो रहें अवैध खनन के खिलाफ की यह कार्यवाही की गई। कार्यवाही में पार्वती नदी से पत्थर चिंगारी से भरी ट्रैक्टर मय ट्राली के साथ चालक रामकरेश खारोल को गिरफ्तार किया। राजस्थान वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।