ललितपुर: बड़ापुरा मोहल्ले में खून से लथपथ मिला शव, मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताई, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ापुरा मोहल्ले में खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया मृतक के पुत्र ने गंभीर आरोप लगाए उक्त मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है, और पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया हर पहलू से जांच की जा रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, मामले में आगे की कारवाई जारी है।