भिंड नगर: भीम नगर और जैन कॉलेज इलाके में नाला ओवरफ्लो होने से सड़क पर पानी, स्थानीय नागरिकों ने नपा CMO से की शिकायत
भिंड के भीम नगर और जैन कॉलेज इलाके का नाला ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर गंदा पानी फैल रहा है जिससे जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है इस समस्या की शिकायत आज बुधवार के रोज दोपहर 2बजे स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ यशवंत वर्मा से की है सीएमओ ने लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई कर्मियों को समस्या का निपटारा करने के निर्देश दिए है