दातागंज: दातागंज नगर के सिंह कोल्ड स्टोर पर सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है
शनिवार को दातागंज क्षेत्र के भुर्जी समाज की संगोष्ठी का कार्यक्रम सिंह कोल्ड स्टोरेज पर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित किया है। क्षेत्रीय विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी है।