बालोद: जनदर्शन में उमड़ी भीड़: जमीन, आवास, जॉब कार्ड और योजनाओं के लाभ के लिए भटके लोग, कलेक्टर ने अफसरों को लगाई फटकार
Balod, Balod | Apr 13, 2026 जिले में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सोमवार को आम लोगों की समस्याओं का अंबार देखने को मिला। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने जमीन, आवास, रोजगार और सरकारी योजनाओं के लाभ नहीं मिलने की शिकायतें सीधे कलेक्टर के सामने रखीं।