रॉबर्ट्सगंज: विकास भवन में ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए डीपीआरओ ने दिया प्रशिक्षण
विकास भवन में ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए बुधवार दोपहर 12 बजे डीपीआरओ नमिता शरण ने प्रशिक्षण दिया।जनपद में ग्राम पंचायतो को प्लास्टिक फ्री किए जाने के लिए 62 ग्राम पंचायत का चयन सभी विकास खण्डों से किया गया है। बुधवार को विकास खंड चोपन, म्योरपुर, बभनी एवं दुद्धी के ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक आदि का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।