रॉबर्ट्सगंज: चोपन क्षेत्र में शादीशुदा तीन जोड़ों ने सामूहिक विवाह योजना में लिया हिस्सा, प्रशासन ने किया सामान जब्त
चोपन क्षेत्र में शादीशुदा तीन जोड़े सामूहिक विवाह योजना में शामिल हो गए,बुधवार को प्रशासन ने विवाह में दिया गया सामान जब्त कर लिया,जिले में बीते सोमवार को 443 जोड़ो का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अंतर्गत संपन्न हुआ था जिसमे चोपन में शादीशुदा तीन जोड़ों की पुनः शादी करने के मामले में खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया।