मुज़फ्फरनगर: मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का दावा, मनरेगा का नया स्वरूप, किसान और श्रमिक दोनों होंगे लाभ, श्रमिकों को 125 दिन की मजदूरी मिलेगी
जी राम जी योजना के तहत अब श्रमिकों को 100 दिन की बजाय 125 दिन मजदूरी मिलेगी।प्रतिदिन मजदूरी बढ़कर 252 रुपये होगी।यह योजना मनरेगा का नया रूप है,जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य शामिल हैं।भुगतान सातवें दिन होगा और बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य है।केंद्र और प्रदेश सरकार 60-40 प्रतिशत वित्तीय भागीदारी करेंगी। योजना से किसान और श्रमिक दोनों लाभ होगा