चरखारी: चरखारी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा ने मंडल स्तरीय बैठक की
चरखारी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर 23 जून बलिदान दिवस से 6 जुलाई जन्मदिवस तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्करण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यामंदिर स्कूल के सामने तिवारी मार्केट में भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित पटैरिया ने की व कार्यक्रम संयोजक अरुण सक्सेना मौजूद रहे।