गाज़ीपुर: जिला में दबंगों ने भाजपा नेता कालीचरन राजभर के घर में घुसकर किया हमला, परिवार लहूलुहान, 6 के खिलाफ FIR दर्ज
गाजीपुर में दबंगई का खौफनाक चेहरा देखने को मिला है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री कालीचरन राजभर और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। दरअसल गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिउरा गांव में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही कुछ लोगों ने भाजपा नेता कालीचरन राजभर के घर पर धावा बोल दिया।बताया जा रहा है कि हमलावर लाठी-डंडे, पलट...