ललितपुर: ललितपुर नगर में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान फल विक्रेता और पालिका कर्मचारियों के बीच हुई झड़प, वीडियो हुआ वायरल
ललितपुर में आज सुबह से ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। कल देर रात तक नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने की तैयारी चलती रही और आज सुबह से ही अतिक्रमण हटाने का काम प्रारंभ हो गया नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा फल विक्रेताओं की दुकान हटाने के दौरान तीखी नोक झोंक देखने को मिली है जिसका की वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहा है।