छतरपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, एमएमसीएच रेफर
छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर मदनपुर गांव में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नरेश विश्वकर्मा के घर के समीप हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में पहाड़ी गांव निवासी राजकुमार यादव (पिता- केशव यादव) और राजेश यादव (पिता- महेंद्र यादव) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद