सदर: सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, लखनऊ से 1008 श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई सोमनाथ यात्रा
Sadar, Lucknow | Apr 19, 2026 आस्था, संस्कृति और विरासत को जोड़ने वाली विशेष सोमनाथ यात्रा का रविवार को लखनऊ से शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती नगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 00507 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन 1008 श्रद्धालुओं को लेकर 21 अप्रैल सुबह सोमनाथ पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महाआरती, रुद्राभिषेक, भजन संध्या, प्रवचन और लाइट एंड साउंड शो में श