बीरपुर: प्रखंड के छह पंचायतों में ग्राम सभा सह जनसुनवाई आयोजित, सोशल ऑडिट रिपोर्ट पर हुई खुली चर्चा
वीरपुर प्रखंड की छह पंचायतों—नौला, डीहपर, वीरपुर पूर्वी, जगदर, गेनहरपुर एवं पर्रा में शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) के उपरांत ग्राम सभा सह जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे किया गया। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा सोशल ऑडिट रिपोर्ट ग्रामीणों के बीच पढ़कर सुनाई गई।