हनुमानगढ़: पीटीआई भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, 1000 पदों को बताया नाकाफी, 22 जून को जयपुर में जुटने की चेतावनी
शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीटीआई) भर्ती परीक्षा-2026 में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई।