भदेसर: भदेसर में मानसून की दस्तक, 21 मिलीमीटर बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
शैलेंद्र जैन ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि भदेसर उपखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। मानसून की पहली बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। तहसील कार्यालय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सुबह 8 बजे तक 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। किसानों का कहना है कि यह बारिश पहले से बोई गई फसलों के लिए