पत्थलगांव: जोराडोल में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराडोल (सुगापारा) निवासी 50 वर्षीय लखेराम मांझी की संदिग्ध रूप से सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे लखेराम मांझी खेत की ओर गए थे। घर लौटने के कुछ देर बाद उन्होंने हाथ-पैर और पेट में तेज दर्द की शिकायत की। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल पत्थलगांव अस्पताल