खगौल: दानापुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
दानापुर थाना क्षेत्र में मद्य निषेध की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मौके से विभिन्न ब्रांड की शराब की कई बोतलें और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। इस संबंध में रात्रि करीब 9 बजे पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।