बांसवाड़ा: निजी बस के चालक ने घायल महिला को एमजी अस्पताल में छोड़कर हुआ फरार, कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी
बांसवाड़ा शहर के एमजी अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने और जिम्मेदारी से भागने का एक मामला सामने आया है। भारत ट्रेवल्स की एक निजी बस के चालक ने एक घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह उसे वहां भर्ती करवाने के बाद चुपचाप मौके से फरार हो गया।घायल महिला की पहचान कैलाश के रूप में हुई है।