औरंगाबाद खनन विभाग के द्वारा रफीगंज शिवगंज पथ से अवैध गिट्टी लदा एक 18 चक्का ट्रक को जप्त किया गया है। खान निरीक्षक मो इकबाल हुसैन ने रफीगंज थाना में FIR में उल्लेख किया है कि विभिन्न जगहों पर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण को लेकर छापामारी चलाई जा रही थी। इसी क्रम एक 18 चक्का ट्रक पर लदे अवैध गिट्टी लदा ट्रक जब्त किया गया। सोमवार रात्रि 10बजे पुलिस जानकारी दी।