मंडी: 30 मार्च तक बकाया बिल न भरा तो कट जाएगा बिजली का कनेक्शन-होशियार सिंह राणा सहायक अभियंता
Mandi, Mandi | Mar 23, 2024 बिजली के बकाया बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के अब कनेक्शन कटेंगे। बिजली बोर्ड ने इसकी तैयारी कर ली है, बिल भरने के लिए 30 मार्च तक की डेडलाइन तय की गई है। इसके बाद बोर्ड डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेशन काटना शुरु कर देगा।विद्युत उपमंडल-तीन के सहायक अभियंता होशियार सिंह राणा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं।