जहानाबाद: जिले में शिक्षकों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी, वार्ता विफल होने पर धरना तेज
जहानाबाद में बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। 27 सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षक नेताओं के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। मंगलवार शाम प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षकों ने एरियर भुगतान, प्रोन्नति, सहित विभिन्न से जुड़ी समस्याएं बताई।