चौपारण: हजारीबाग में सांप के डसने से 12 वर्षीय बालक की मौत, तांत्रिक के झांसे में 12 घंटे तक गोबर-गौमूत्र में रखा शव
चौपारण थाना क्षेत्र के रेबो करमा गांव में सांप के डसने से 12 वर्षीय श्रेय कुमार रविदास की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन एक कथित तांत्रिक के झांसे में आ गए। तांत्रिक के कहने पर करीब 12 घंटे तक शव को गोबर और गौमूत्र में रखकर तंत्र-मंत्र किया गया, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। बाद में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।