सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत की बड़ी कार्रवाई, 125 ग्राम चरस के साथ दबोचा गया शातिर तस्कर
सहारनपुर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 125 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामदगी के बाद पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और सप्लाई चेन की पड़ताल में जुट गई है।